
(1) अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत){रजि.} पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत 600 पौधा को मानसून आते ही जून में एक ही दिन पौधा रोपण करेगी |
पौधा आ गया अब बस इन्जार है मानसून आने का
ABYKS(BHARAT) के सभी पदाधिकारी गण सादर आमंत्रित है
आप सभी भी एक पौधा जरूर लगायें इस पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत
(2)अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत){रजि.} के द्वारा *WORLD BLOOD DONOR DAY* के शुभ अवसर पर *ABYKS(BHARAT) BLOOD BANK* 14 जून 2019 को समय:-10 बजे, स्थान:- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, गाँधी मैदान पटना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है
आप सभी समाज सेवी युवा साथी जरूर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें साथ ही अपना रक्त को दान करें |
(3) अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 97वीं जयंती सह”चंद्रगुप्त मौर्य रत्न अवार्ड “सम्मान समारोह में 02 फरवरी 2019 को समय 12 बजे
स्थान :गौतम बुद्ध विहार, दरोगा राय पथ ,पटना
आप सादर आमंत्रित है
नागमणि कुशवाहा
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत){रजि.}
(4) 2370 वीं महान सम्राट अशोक जन्माष्टमी महोत्सव
दिनांक- 26 मार्च 2026 दिन:-गुरुवार स्थान:- रवींद्र भवन,वीरचंद पटेल पथ, पटना-800001
प्रिय धम्म बंधुओं
गत वर्षों की भाँती वर्ष 2025 में भी महान सम्राट अशोक जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन पटना में करने का निर्णय लिया गया है विश्व इतिहास में भारत का स्वर्ण युग माने जाने वाला काल खंड मौर्यकालीन शासन को ही माना जाता है विश्व के तीन महान में से एक महान सम्राट अशोक को ही माना जाता है विश्व प्रसिद्ध महान शासक के कार्यकाल की महान संस्कृति एवं परंपराओं को विस्मृति में डालकर अखंड भारत को खंड- खंड में कर दिया गया मौर्यकालीन समता, मृदुता एवं विश्व बंधुत्व वाली शासन व्यवस्था के समय महान सम्राट अशोक की जयंती राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाई जाती थी जिसका प्रमाण तेरहवी सदी तक मनाए जाने का मिलता है
अपने विस्मृत इतिहास एवं परंपरा को पुनः जागृति करने का वीरा वर्ष 2009 से प्रारंभ किया गया है जो आज भी अनवरत जारी है प्रणाम आपके समक्ष है यह कार्यक्रम आज राज्य ही नहीं देश स्तर पर सामाजिक, राजनीतिक संगठनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है आप सबके जागरूकता का ही असर है कि बिहार सरकार द्वारा महान सम्राट अशोक जन्माष्टमी के दिन सरकारी छुट्टी ,पटना में सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर एवं सभ्यता द्वार का निर्माण हुआँ हम अपने उद्देश्य की ओर निरंतर अग्रसर हैं हमारा उद्देश्य है फिर से अखंड भारत का निर्माण एवं मौर्य कालीन शासन व्यवस्था की वापसी यानी मानवीय मूल्यों की स्थापना| साथियों बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था “जो कौम अपना इतिहास नहीं जनता वह कभी उन्नति प्रगति नहीं कर सकता |”
राष्ट्रकवि दिनकर के शब्दों में
“जगती पर करती थी शाया, कभी हमारी भुजा विशाल
बार-बार झुकते थे पथ पर ग्रीक यवन के उन्नत भाल
हे गंगे मत कर भारत भूमि का उपहास |
मंद -मंद बहना यहीं कहीं मैंने देखा है,
मौर्य वंश का विभव विशाल||”
तो आवे अपने गॉव,शहर नगर से सपरिवार अपने समर्थको ,बंधु -बांधवो सहित अपनी सामर्थ- ताकत के अनुरूप गाजा बाजा के साथ पटना पहुँचे जिससे मार्ग में देखने वालों को लगे कि आज मौर्य वंश के महान सम्राट की जयंती है|
कार्यक्रम- प्रातः 10:00 बजे कुम्हरार पार्क(अशोक किला) से शोभायात्रा रवींद्र भवन,वीरचंद पटेल पथ,पटना-1 के लिए प्रस्थान(शोभा यात्रा में रथ पर जीवंत महान सम्राट अशोक एवं साथ में पांच गाड़ी पर झांकी बैंड बाजा हाथी, घोड़ा, ऊँट,बौद्ध भिक्खु एवं अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत){रजि.} के सभी सक्रिय युवा साथी गण मौजूद रहेंगे|
आप सभी देश वाशियों को इस शोभायात्रा में हार्दिक स्वागत है|
नागमणि कुशवाहा
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत){रजि.}
www.abyks.org
Mob:-9431019673
Central Official Mob:-8797319673
Toll Free Missed Call No.-9958036006
http://abyks.org/